सिविल लाइन पुलिस ने पकड़ी संदिग्ध अवस्था में 15 से 20 किलो चांदी

सागर।सिविल लाइन पुलिस ने पकड़ी संदिग्ध अवस्था में 15 से 20 किलो चांदी सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिलने पर सागर इनवर्सिटी रोड पर उज्जैन पासिंग काले कलर की एक लग्जरी कार में चेकिंग करने पर 15 से 20 किलो चांदी सहित दो लोगों को पूछताछ के लिए सिविल लाइन थाने लाया गया जब पुलिस के दुबारा पकड़ी गई चांदी की खबर सागर के सराफा बाजार के व्यापारियों को पता चल तो वहां भरी संख्या में व्यापारी पहुंच गए जब पुलिस से इस चांदी के बारे मे पूछा गया तो सिविल लाइन टीआई आनंद सिंह ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली थी कि एक फोर वीलर गाड़ी में कुछ संदिग्ध अवस्था मे कुछ रखा हुआ है जिसकी मौके पर पहुंच कार की तलाशी लेने पर उसमें 15 से 20 किलो चांदी मिली जिसे जप्त कर थाने लाया गया बिल के बारे मे उन्होंने बिल बताए गए है जिसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने जी एस टी विभाग को बिल सौंप दिए हैं उनकी पुष्टि के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी सिविल लाइन थाने पहुंचे सराफा व्यापारियों से जब पूछा गया तो पूर्व सराफा अध्यक्ष विक्रम सोनी ने बताया कि हम सभी व्यापारी हैं जो देश प्रदेश जा कर छोटे दुकानदारों की डिमांड पर समान देने का काम करते हैं पुलिस के दुबारा बिलों का स्पष्टीकरण होना बाकी है और कुछ नहीं है। 

Post a Comment

0 Comments