सागर।पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 14.05.2026 को थाना देवरी पुलिस द्वारा अपराध विवेचना एवं जुर्म-जरायम की पतारसी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध शराब लेकर देवरी की ओर आ रहा है सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल फोर लाईन कांसखेड़ा तिराहा मलेह रोड पर घेराबंदी की गई घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल सहित रोककर तलाशी ली पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सिद्धार्थ उर्फ सिद्दू पिता रामजी राजपूत उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम जैतपुर थाना देवरी जिला सागर बताया आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल क्रमांक MP 15 ZQ 6574 स्प्लेंडर पर रखे दो थैलों में कुल 320 पाव देशी शराब देशी लाल मसाला एवं प्लेन शराब कुल मात्रा 57.600 लीटर कीमत करीब 32,000 रुपये की बरामद की गई साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कीमत करीब 70,000 रुपये भी जप्त की गई आरोपी के विरुद्ध थाना देवरी में अपराध क्रमांक 178/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा विक्रम दांगी निवासी जैतपुर पिपरिया का नाम बताया गया है जिसकी भूमिका के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
0 Comments