सागर।डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में शोध की गुणवत्ता को बढ़ाने और वैश्विक पटल पर डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने के लिए उन्नत अनुसंधान केंद्र सी.ए.आर.के द्वारा कन्फोकल लेजर स्कैनिंग माइक्रोस्कोपी सी.एल.एस.एम.पर तीन दिवसीय हैंड्स ऑन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया इस प्रशिक्षण में 33 प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया उन्नत अनुसंधान केंद्र की मुख्य समन्वयक,प्रो.श्वेता यादव की पहल पर सी.ए.आर.में उपलब्ध विभिन्न परिष्कृत उपकरणों पर कार्यशालाओं का आयोजन निरंतर किया जा रहा है डॉ. विवेक कुमार पांडे प्रभारी, सी.ए.आर.ने केंद्र के संक्षिप्त परिचय के साथ सत्र की शुरुआत की और ऐसे कार्यक्रमों के महत्व के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी
व्याख्यान सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. प्रियोनील बासु के द्वारा जूलॉजी, बॉटनी, फॉरेंसिक साइंस, मटेरियल साइंस आदि विषयों में रिसर्च के लिए सी.एल.एस.एम. तकनीक की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई उन्होंने बताया कि पारंपरिक लाइट माइक्रोस्कोप की तुलना में सी.एल.एस.एम.लेजर लाइट और पिनहोल का उपयोग करके केवल एक बिंदु पर फोकस करता है और सैम्पल की लेयर बाय लेयर इमेज कैप्चर करता है इससे शोधकर्ताओं को सैम्पल की थ्री-डायमेंशनल इमेजेस मिल पाती हैं लाइव सेल इमेजिंग और टिश्यूज़ की स्टडी करते समय शोधकर्ताओं को सैम्पल के अंदर की बायो-केमिकल क्रियाओं जैसे प्रोटीन लोकलाइजेशन और जीन एक्सप्रेशन को वास्तविक समय में देखने की सुविधा प्रदान करता है सी.एल.एस.एम. का प्रयोग मटेरियल साइंस में नैनोमैटेरियल्स कोटिंग्स और थिन फिल्मस् आदि का विश्लेषण करने के लिए किया जा सकता है इस तकनीक के माध्यम से शोधकर्ता सैम्पल की सतह परिष्करण, दोष, और लेयर्स का विश्लेषण कर सकते हैं
हैंड्स ऑन सत्र शिवप्रकाश सोलंकी द्वारा सी.एल.एस.एम. के हार्डवेयर भाग और इसके सहायक उपकरणों के संक्षिप्त परिचय के साथ शुरू हुआ विभिन्न पृष्ठभूमियों के सैम्पल विश्लेषण करने पर विशेष जोर दिया गया प्रतिभागियों को सैम्पल तैयार करने, उसके विश्लेषण से लेकर डेटा व्याख्या तक की पूरी जानकारी प्रदान की गई प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक प्रतिभागी को सी.एल.एस.एम. माइक्रोस्कोप को स्वयं चलाने का मौका दिया गया डॉ.बासु ने प्रतिभागियों की रुचि के क्षेत्र से संबंधित प्रश्नों पर विचार किया एवं उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया समापन सत्र में प्रतिभागियों से कार्यशाला के बारे में प्रतिक्रियाएं ली गईं सी.एल.एस.एम. पर संपूर्ण व्यावहारिक सत्र सी.ए.आर. तकनीकी टीम के डॉ. विवेक कुमार पांडे, शिवप्रकाश सोलंकी सौरभ साह, आशीष चढ़ार, अरविन्द चडार और चंद्रप्रकाश सैनी की तकनीकी देखरेख में आयोजित किया गया।
0 Comments