शुक्रवारी में शराबी ने मचाया जमकर उत्पात, खुद की बाइक पर लगाई आग

सागर।शुक्रवारी इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपनी ही मोटरसाइकल को आग के हवाले कर दिया शराब के नशे में पहले युवक ने काफी देर इलाके में जमकर उत्पात मचाया आस पास खड़ी गाड़ियों के साथ तोड़ फोड़ की और उसके बाद बाइक को आग लगा दी जिससे बाइक धू धू कर जल गई जानकारी के अनुसार शुक्रवारी निवासी संजय उर्फ खुन खुन सेन ने  शराब के नशे में अपनी ही बाइक को जला दिया आस पास मौजूद लोगों के मुताबिक युवक पहले मोहल्ले में गाली गलौज करता रहा आस पास खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की और उसके बाद ज्वलनशील पदार्थ से खुद की बाइक हीरो की पैशन प्रो जला कर खाक कर दी इस घटना से मौजूद लोगों में दहशत फैल गई जिसके बाद तत्काल थाने में सूचना दी गई पुलिस मामले की जांच कर कर रही है।

Post a Comment

0 Comments