धरने के पांचवें दिन नगर पालिका अध्यक्ष सहित महिलाओं ने मोर्चा संभाला

सागर।देवरी नगर के झुनकू वार्ड में जन सहयोग से चल रहे सौन्दर्यीकरण कार्यो को रोके जाने का मामला अब तूल पकड़ रहा है भाजपा मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर बिना जांच प्रशासन की बुल्डोजर कार्रवाई के विरोध में धरना प्रदर्शन जारी है धरने के पांचवें दिन देवरी नगरपालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन लगभग 1 सैकड़ा महिलाओं के साथ धरने पर बैठी और मुख्यमंत्री महोदय से मामले में कार्रवाई की मांग की विदित हो कि विगत 4 अप्रैल को स्थानीय प्रशासन द्वारा देवरी नगर के झुनकू वार्ड मुक्तिधाम में जनसहयोग से निर्मित हो रहे अस्थित संचय कक्ष, लकड़ी भंडार गृह, गार्ड रूम सहित भगवान आदियोगी स्मारक का फाउन्डेशन अतिक्रमण बताकर जेसीबी से तोड़ दिया था प्रशासन द्वारा कार्रवाई के बाद शमशान प्रायोजन की भूमि पर बिना अनुमति निर्माण को लेकर जनभागीदारी से सौन्दर्यीकरण कार्य कर रही समिति को नोटिस जारी किया गया था प्रशासन द्वारा बिना जांच की गई इस अप्रत्याशित कार्रवाई के विरोध में नागरिक आंदोलित है मामले को लेकर पूर्व में मौन जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री के नाम 4 सूत्रीय ज्ञापन भी सौपा गया था अब मामले में अपनी मांगों के समर्थन में मुक्तिधाम की जनभागीदारी समिति एवं नागरिकों ने स्थानीय नगरपालिका चौराहे पर धरना आरंभ कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments