सागर।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया एवं राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया धरने के माध्यम से क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए शासन-प्रशासन का ध्यान आम जनता और किसानों की ओर आकर्षित किया गया दरअसल देवरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत किसानों को गेहूं खरीदी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है समय पर तुलाई न होने स्लॉट बुकिंग की समस्या एवं प्रशासनिक लापरवाही के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है साथ ही पेयजल की गंभीर समस्या से ग्रामीण क्षेत्र के लोग त्रस्त हैं हैंडपंप खराब पड़े हैं और जल जीवन मिशन के कार्यों में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आ रही हैं इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
0 Comments