भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं राष्ट्र निर्माण का संकल्प है सांसद

सागर। भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प है पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता ही संगठन की नींव के पत्थर हैं जिनके परिश्रम और समर्पण के कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है यह विचार भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने सागर में आयोजित सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापित भाजपा की यात्रा जनसंघ से शुरू होकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक पहुँची है यह केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं बल्कि विचारों की निरंतर साधना और कार्यकर्ताओं के त्याग का परिणाम है उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकात्म मानववाद और पंचनिष्ठा के सिद्धांतों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए पंच प्रण का उल्लेख करते हुए उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य हेतु हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया
जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार की योजनाएं गांव-गांव और जन-जन तक पहुँच रही हैं किसान,नारी शक्ति युवा और गरीब इन चारों वर्गों के सशक्तिकरण से भाजपा की जड़ें और मजबूत हुई हैं जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि इस सम्मेलन में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments