सागर।शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक बेकरी दुकान में मारपीट का मामला सामने आया है जहां भाजपा से जुड़े एक स्थानीय नेता और उसके भाई पर गुंडागर्दी और मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं घटना परकोटा वन-वे रोड स्थित एक मिठाईऔर बेकरी दुकान पर हुई जानकारी के अनुसार,भाजपा नेता अंशुल गुप्ता अपने भाई के साथ दुकान पर केक लेने पहुंचे थे बताया जा रहा है कि दोनों कथित तौर पर नशे की हालत में थे इसी दौरान केक के मोलभाव को लेकर दुकान कर्मचारियों से कहासुनी शुरू हो गई जो कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गई
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामूली विवाद के बाद दोनों भाइयों ने अचानक आक्रामक रुख अपनाया और दुकान में मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी कर्मचारियों का कहना है कि बिना किसी ठोस कारण के उनके साथ गाली गलौज की गई और फिर हाथापाई की गई घटना के दौरान दुकान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए वही यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है जिसमें भाजपा नेता मारपीट करते नज़र आ रहे है घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
मामले को लेकर ASP लोकेश कुमार सिन्हा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी बहरहाल एक बार फिर सागर में एक भाजपा नेता की दबंगई उजागर होने से कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हुए हैं।
0 Comments