सागर।थाना बहेरिया पुलिस ने एक बेहद पेचीदा और अंधे कत्ल के मामले का मात्र 48 घंटों में खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है पुलिस ने न केवल मृतक की शिनाख्त की बल्कि हत्या की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपियों को भी सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है दिनांक 11/04/2026 की सुबह हुई जब थाना बहेरिया पुलिस को सूचना मिली कि सागर-बंडा रोड पर हरिओम वेयर हाउस के सामने कर्रापुर फोरलेन के किनारे एक जूट की बोरी संदिग्ध अवस्था में पड़ी है पुलिस टीम ने जब मौके पर पहुँचकर बोरी को खोला तो उसमें एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव बरामद हुआ इस नृशंस हत्या की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई शव पूरी तरह खून से सना हुआ था और मृतक के पास पहचान का कोई तात्कालिक साधन नहीं था थाना प्रभारी उनि.विधानंद यादव ने टीम के साथ तत्काल आसपास के गाँवों और थानों में संपर्क किया वैज्ञानिक साक्ष्यों और स्थानीय नेटवर्क की मदद से मृतक की शिनाख्त महेन्द्र अहिरवार उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम भेडा, थाना बंडा के रूप में हुई शिनाख्त होते ही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच की दिशा तय की
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एएसपी लोकेश सिन्हा और सीएसपी योगेन्द्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई पुलिस ने आरोपियों तक पहुँचने के लिए त्रि-स्तरीय रणनीति अपनाई सीसीटीवी का जाल पुलिस ने घटना स्थल से लेकर शहर के मुख्य मार्गों तक के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को घंटों खंगाला इसी दौरान एक नीले रंग का इलेक्ट्रिक ऑटो संदिग्ध पाया गया
तकनीकी साक्ष्य मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल्स और संदिग्धों के लोकेशन का बारीकी से विश्लेषण किया गया ग्राउंड इंटेलिजेंस मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी गई पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शारदा अहिरवार को हिरासत में लिया कड़ी पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक महेंद्र का उसकी बहन के साथ पुराना प्रेम प्रसंग था जिससे हुई बदनामी का बदला लेने के लिए उसने यह साजिश रची वारदात महेंद्र को बहाने से राजीव नगर बुलाया गया जहाँ खाना खाते समय आरोपियों ने उसे पीछे से दबोच लिया और कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए नीले ऑटो का इस्तेमाल किया गया आरोपी शारदा अहिरवार मुख्य साजिशकर्ता निवासी ग्राम भेडा भूपेन्द्र अहिरवार निवासी राजीव नगर, मोतीनगर अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
0 Comments