पत्नी को टीवी की बीमारी हुई पति ने बेटी सहित खुद से किया अलग

सागर।थाना खिमलासा के ग्राम भारछा से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक बेहद ही संवदेनशील मामला सामने आया जहां एक पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच शिकायत दर्ज करा न्याय की गुहार लगाई है जानकारी के अनुसार ग्राम भारछा थाना खिमलासा की रहने वाली इन्फिनिटी कॉलेज से बी टेक की छात्रा भारती अहिरवार को टीवी की बीमारी हो गई जिसके बाद उसके पति हरिओम अहिरवार ने करीब एक साल पहले छोड़ दिया और बेटी को उससे अलग कर दिया। पीड़िता के अनुसार उसका विवाह फरवरी 2023 में बीना थाना क्षेत्र के शंकर माली की टपरिया निवासी हरिओम से परिवार की सहमति से हुआ था उस समय उसके पिता ने क्षमता के अनुसार दान दहेज के रूप में 1 लाख 50 हजार नगद एक मोटरसाइकल बजाज पल्सर और गृहस्थी का सारा सामान दिया लेकिन शादी के बाद से ही हरिओम भारती के साथ मारपीट करने लगा और 4 लाख नगद और चार चका गाड़ी की मांग करने लगा भारती मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के चलते गंभीर बीमारी टीवी की चपेट में आ गई जिसके बाद हरिओम ने इलाज कराने से भी इनकार कर दिया कुछ समय भारती का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चला बाद में नौगांव में और फिर 6 दिन बीएमसी में इलाज चला इस दौरान पति हरिओम अपनी पत्नी भारती को देखने नहीं आया यह मामला बेहद ही मार्मिक है क्योंकि टीवी के ग्रसित भारती एम टेक करना चाहती है अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहती है अपनी बेटी को अच्छी परवरिश देना चाहती है क्योंकि परिवार उतना सक्षम नहीं हरिओम गाड़ी चलाने का काम करता है जिससे आने वाले समय में जीवन में कठिनाई न हो वह सपना लेकर चलने वाली भारती बुधवार को ऑटो से अपने पिता और भाई बहन के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची जहां पिता ने उसे गोद में उठा कर अधिकारी के पास ले जाकर शिकायती आवेदन सौंपा और हरिओम और पुलिस प्रशासन की शिकायत की क्योंकि खिमलासा पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की और एक साल से न्याय के लिए दर दर भटक रहे एसपी कार्यालय में एडिशनल एसपी डॉ संजीव उईके को शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है और अधिकारी ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Post a Comment

0 Comments