सागर।जिले में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना गढ़ाकोटा पुलिस द्वारा जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी दानिश पिता इस्लाम खान, उम्र 19वर्ष निवासी टैगोर वार्ड थाना गढ़ाकोटा को जिला दण्डाधिकारी सागर द्वारा दिनांक 09.01.2026 को 6 माह की अवधि हेतु जिला बदर किए जाने का आदेश पारित किया गया था उक्त आदेश के पालन में दिनांक 15.01.2026 को आरोपी को जिला सीमा से बाहर किया गया था इसके बावजूद आरोपी दानिश खान आदेश की अवहेलना करते हुए पुनः थाना गढ़ाकोटा क्षेत्र में पाया गया सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार किया आरोपी के विरुद्ध धारा 223(ए) बीएनएस एवं 14 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
0 Comments