सागर।मध्यप्रदेश में पुलिस बैंड भर्ती 2026 की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है लेकिन छात्र छात्राओं का रुझान कम होने की वजह से पुलिस विभाग ने स्टेज शो कर भर्ती की जागरूकता पहल शुरू की है बुधवार से जेएनपीए द्वारा काली चरण चौराहे पर पुलिस बैंड के माध्यम से स्टेज शो किया और 8 वीं और 10 वीं पास छात्र छात्राओं को पुलिस बैंड भर्ती के आवदेन के लिए जागरूक किया 5 अप्रेल से शुरू हुई भर्ती आवेदन 19 अप्रैल तक ऑनलाइन लिए जा रहे है इस भर्ती में कुल दो श्रेणी है जिसमें पहली श्रेणी में 18 प्रकार की पोस्ट है और दूसरी श्रेणी में 5 प्रकार की पोस्ट है वहीं मध्यप्रदेश कुल 679 पोस्ट पर सभी केटेगरी के लिए भर्ती शुरू की जा रही है बता दें कि बैंड को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह नहीं देखा जा रहा जिसका प्रदर्शन कर पुलिस विभाग भर्ती आवदेन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम के रही है अब पुलिस विभाग के लिए यह चुनौती भरी भर्ती प्रक्रिया हो चुकी है क्योंकि पूरे मध्यप्रदेश में पोस्ट के मापदंड अनुसार आवेदन ही प्राप्त नहीं हो सके जिसको लेकर मध्यप्रदेश भर में पुलिस बैंड भर्ती के लिए स्टेज शो कर जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है।
0 Comments