सागर।संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी ने बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों के साथ भगवानगंज व मकरोनिया पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा निकाली गई शोभा यात्राओं का गुजराती बाजार में फूल बरसाकर स्वागत किया गया भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भगवान गंज स्थित प्रतिमा परिसर पर आयोजित जयंती कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी ने जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा शहर अध्यक्ष महेश जाटव प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक पार्षद अजय अहिरवार आदि के साथ डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया कांग्रेसजनो ने मकरोनिया के वार्ड नंबर 16 में स्थित प्रतिमा स्थल पहुंचकर यहां भी माल्यार्पण किया इस दौरान किरणलता सोनी, रेखा सोनी, ज्योति मलैया, की प्रमुख उपस्थिति रही
डॉ अंबेडकर की जयंती पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अलग अलग इलाकों से भव्य शोभा यात्राएं निकाली इन शोभा यात्राओं के गुजराती बाजार में राधा तिराहा के पास पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रेखा चौधरी ने बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों के साथ फूल बरसाकर स्वागत किया इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी ने कहा कि देश की समूची आवाम को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए संविधान का निर्माण किया था लेकिन देश की सत्ता पर काबिज भाजपा की सरकार संविधान की इस ताकत को कमज़ोर करने का काम कर रही है उन्होंने उपस्थित जन समूह से आव्हान किया कि बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलकर संविधान की ताकत को कमज़ोर नहीं होने दें विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा निकाली गई इन शोभा यात्राओं का गुजराती बाजार में प्रदेश कांग्रेस से प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक पार्षद ताहिर खान रोशनी वसीम खान नीलोफर चमन अंसारी आदिल राईन रमाकांत यादव रवि सोनी लक्ष्मी नारायण सोनकिया भैयन पटेल कुंदन जाट किरण लता सोनी ज्योति मलैया बाबू सलाम राइन नौशाद अब्बासी दुलीचंद सकवार लीलाधर सूर्यवंशी प्रशांत सोनी नरेश अहिरवार बद्री प्रसाद अहिरवार समेत बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनों ने फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया।
0 Comments