हिंडोरिया में वृद्ध महिला की जमीन पर पंचायत सचिव का कब्जा

सागर।बंडा जनपद के ग्राम पंचायत हिंडोरिया की रहने वाली वृद्ध महिला ने पंचायत सचिव पर जमीन कब्जा और मारपीट का आरोप लगाते हुए गुरुवार को परिवार संघ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच शिकायत दर्ज कराई है जानकारी के अनुसार हिंडोरिया पंचायत की रहने वाली जनता बाई अहिरवार के पति को शासन से ग्राम सिगदोनी में करीब 4 एकड़ जमीन का पट्टा स्वीकृत हुआ था जिस पर वह खेती कर गुजर बसर करते आ रहे थे लेकिन 2024 में पति की मृत्यु के बाद से ही पंचायत सचिव राजवीर सिंह अपना कब्जा जमाए है जिसकी शिकायत पीड़ित महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में की थी लेकिन उसी समय प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली और उदासीन रवैया के चलते आहत होकर जनता बाई के पुत्र मोनू अहिरवार ने पेट्रोल डाल आत्मदाह का प्रयास किया था जिसके बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने संबंधित आर आई, पटवारी को कार्यवाही के निर्देश दिए थे वहीं कार्यवाही करते हुए पटवारी ने जमीन का सीमांकन कराया बाद में पीड़ित परिवार ने जमीन का कब्जा लेना चाहा लेकिन वह नहीं ले पाए वहीं गुरुवार की सुबह पंचायत सचिव राजवीर सिंह हिंडोरिया सरपंच वीरेंद्र सिंह सोलंकी और युवा क्षत्रिय समाज अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत ग्राम सिगदोनी पीड़ितों के खेत में लकड़ी लगाते समय पहुंच गाली गलौज करने लगे और एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ मिल कर महिलाओं के साथ मारपीट की दौड़ कर पीड़ित परिवार ने अपनी जान बचाई उस समय पीड़ित वृद्ध महिला जनता बाई के साथ उसका परिवार हेमवती अहिरवार और पूजा और पुत्र मोनू खेत पर मौजूद थे तत्काल पीड़ितों द्वारा थाना बिनायका पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई परेशान हो कर वृद्ध महिला जनता बाई ने परिवार संग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच शिकायती आवेदन दिया वहां भी अधिकारियों के संतुष्ट जवाब न मिलने से परिवार ने एसपी कार्यालय में आमरण अनशन की बात कही है।

Post a Comment

0 Comments