उपलब्धि भारतीय संस्कृति की ध्वजवाहक बनकर रूस जायेंगी विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट सारा पांडे

सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा और 7 एमपी गर्ल्स बटालियन कैडेट सारा पांडे ने प्रतिष्ठित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (YEP) रूस 2026–27 के लिए चयनित होकर एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है यह सफलता उनके दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है उनकी इस प्रेरणादायक यात्रा की शुरुआत इंटर-ग्रुप प्रतियोगिता (IGC) से हुई, जहाँ से उन्हें इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए प्रेरणा मिली इसके बाद उन्होंने भोपाल में आयोजित डायरेक्टरेट स्तर की चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार किया आगे चलकर उन्होंने आरडीसी नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कठिन चयन चरणों लिखित परीक्षा, ड्रिल टेस्ट समूह चर्चा और साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी योग्यता सिद्ध की विवि गर्ल्स एनसीसी अधिकारी एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ.सुमन पटेल के मार्गदर्शन और निरंतर प्रेरणा ने सारा को इस मुकाम तक पहुँचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई साथ ही, 7 एमपी बटालियन के पीआई स्टाफ तथा विश्वविद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग, प्रोत्साहन और समर्थन भी उनकी सफलता का आधार बना कैडेट सारा पाण्डेय यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 30 मई को दिल्ली से रूस के लिए रवाना होगी. 21 मई से दिल्ली में 7 दिनों तक उन्हें रूस में यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाएगा. 30 मई को सभी 10 एनसीसी कैडेट्स का दल अधिकारियों के साथ रूस के लिए रवाना होगा और 7 जून तक इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे भारत के कैडेट्स भारतीय संस्कृति के बारे में रूस में विभिन्न प्रस्तुतियां देंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में हिस्सा लेंगे. इस दौरान वे रूसी संस्कृति से भी परिचित होंगे इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.वाई.एस. ठाकुर ने कैडेट सारा पाण्डेय को कुलपति कार्यालय में बधाई दी और उनकी इस महत्त्वपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभकामनायें प्रेषित कीं उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल परिवार और विश्वविद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है उन्होंने कैडेट सारा को रूस में विश्वविद्यालय और भारत देश की अप्रतिम छवि प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर कुलसचिव एस.पी. उपाध्याय, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. डी.के.नेमा, उपकुलसचिव सतीश कुमार और लेफ्टिनेंट डॉ.सुमन पटेल ने भी कैडेट सारा पांडे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Post a Comment

0 Comments