पुरव्याऊ टोरी में विराजमान हनुमान मंदिर में विशेष पूजन हुआ भक्तों की उमड़ रही भीड़

सागर।भगवान प्रभु श्री राम के परम भक्त महाबली हनुमान जी महाराज का गुरुवार को जन्मोत्सव है सुबह 7 बजे से ही शहर के सभी मंदिरों में विशेष साज सज्जा कर पूजन अर्चन कर हनुमानजी महाराज को प्रशन्न करने के लिए भक्तों की भीड़ मंदिरों में देखी जा रही है जहां भक्त हनुमानजी महाराज के पसंदीदा मिष्ठान, लड्डू, साथ ही मीठा पान जो कि हनुमानजी को वेहद पसन्द बताया गया है यह सब लेकर पहुँच रहे है इसी के चलते सागर के पुरव्याऊ टोरी में विराजमान हनुमानजी महाराज में 4 दिन से जन्मोत्सव की तैयारियां की जा रही है सुबह सबसे पहले हनुमानजी महाराज का अभिषेक किया गया इसके बाद ख़ास पोषक विशेष श्रृंगार किया गया हवन पूजन के बाद प्रसादी अर्पित की गई मान्यता है कि यहाँ विराजमान हनुमानजी महाराज तीन मंगलवार में ही भक्तों की समस्या दूर करते है फिर चाहें वह कर्ज हो या विवाह न होना,नौकरी, प्रमोशन, संतान यह सभी समस्याएं हनुमानजी महाराज हल करते है साथ में भगवान भोलेनाथ सहपरिवार विराजमान है शिवलिंग में वैष्णो देवी के बीच में विराजित माँ लक्ष्मी एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन कर सकते है मंदिर की स्थापना स्व राजनारायण दुबे पत्नी स्व श्रीमती उत्तरादेवी दुबे द्वारा 24 जून 1990 को की गई इसके साथ ही हर बर्ष 24 जून को मंदिर की बर्षगाँठ मनाई जाती हैं 23 जून को अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया जाता है 24 जून को राधे राधे संकीर्त और भंडारे का भव्य आयोजन किया जाता हैं यहां के पुजारी शिवांश दुबे जोकि 12 वी के छात्र हैं वह खुद अपने हाथ से पोषक बनाकर हनुमानजी जी महाराज को अर्पित करते हैं साथ में उनके भाई अमन दुबे सिंदूर चढ़ाने,भजन आदि में सहयोग करते है जो भी भक्त अपनी मनोकामना लेकर तीन मंगलवार तक आते है महावली हनुमान उनकी मनोकामना पूरी करते है।

Post a Comment

0 Comments