सागर।कलेक्टर के निर्देश पर जिले वासियों को आसानी से गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके इसके लिए समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि सभी गैस एजेंसी एवं उनकी गोदाम का निरीक्षण करें एवं स्टाफ से मांग-आपूर्ति के अनुसार जानकारी लें कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम अमन मिश्रा ने सागर, एसडीएम गगन विशेन ने केसली और एसडीएम बांदा रविश श्रीवास्तव ने तहसीलदार एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों के साथ मिलकर गैस गोदाम एवं एजेंसी का निरीक्षण किया और मांग-आपूर्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त की निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी गैस गोदाम एवं एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन गोदाम बंद और चालू होने के समय वीडियो रिकॉर्डिंग करें एवं जानकारी उपलब्ध कराएं उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गैस एजेंसी पर आने वाले उपभोक्ताओं को सहानुभूति पूर्वक जवाब दें और एजेंसी का फोन नंबर हमेशा रिसीव करें साथ ही, उन्होंने कहा कि मांग-आपूर्ति के अनुसार उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराएं और उन्हें कम उपयोग करने हेतु जागरूक करें।
0 Comments