सागर। भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी घोषित होने के उपरांत नवनियुक्त पदाधिकारीयों ने धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचकर पितृ पुरुष श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया स्वागत कार्यक्रम उपरांत संभागीय कार्यालय सभा कक्ष में जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारीयों की प्रथम परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए संगठन सर्वोपरि है हम विचार परिवार के लिए कार्य करते हैं सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम है हमें समन्वय से कार्य करते हुए सक्षम कार्यकर्ता को आगे लाना है,जिससे सत्ता और संगठन के कार्यों का औरअधिक विस्तार हो सके जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि परिचयात्मक बैठक उपरान्त जिला अध्यक्ष ने सह कार्यालय मंत्री भूपेंद्र नामदेव को विधिवत रुप से पदभार ग्रहण कराया इस अवसर उपस्तिथ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनीष चौबे,संतोष ठाकुर निकेश गुप्ता,शैलेंद्र श्रीवास्तव,विक्रम सोनी यश अग्रवाल,पुष्पेंद्र परिहार जिलामहामंत्री चेतराम अहिरवार चैन,सिंह ठाकुर,सुमित यादव जिला मंत्री अर्जुन पटेल,सविता साहू राहुल वैध,कोषाध्यक्ष विकास सांधेलिया,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,सह मीडिया प्रभारी आलोक केसरवानी,कपिल कुशवाहा साहब राज यादव,सोशल मीडिया संयोजक अंशुल परिहार,सहसंयोजक जय सोनी, आईटी विभाग संयोजक बाल किशन सोनी सहसंयोजक सोनू उपाध्याय,रामेश्वर नेमा मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया,मंडल महामंत्री सतीश जैन युवा मोर्चा जिला महामंत्री नितिन सोनी, सुप्रियो राय युवराज तोमर अभिमन्यु सोनी दीपक दुबे सोनल सोनी सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
0 Comments