मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त आदतन आरोपी गिरफ्तार

सागर। थाना मोतीनगर पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मशानझिरी घाटी के पास एक व्यक्ति अवैध शराब का भंडारण कर बिक्री कर रहा है सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी गई पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू घोषी पिता निर्भय घोषी, उम्र 43 वर्ष, निवासी कनेरा देव, सागर बताया तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 45 पाव पावर स्ट्रॉन्ग व्हिस्की (कीमती ₹5,400) 141 पाव जिप्सी शराब (कीमती ₹15,510)
150 पाव देशी मदिरा प्लेन (कीमती ₹10,500) कुल 336 पाव (60.480 लीटर) अवैध शराब जिसकी कुल कीमत ₹31,410/- पाई गई, जिसे मौके पर ही विधिवत जप्त किया गया आरोपी से शराब रखने एवं विक्रय के संबंध में वैध लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, जो वह नहीं दे सका इस पर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपी सोनू घोषी एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी 06 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं, जिनमें आबकारी एक्ट,आर्म्स एक्ट, जुआ एक्ट एवं मारपीट/आपराधिक धमकी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं पुलिस की सख्ती से अपराधियों में हड़कंप
मोतीनगर पुलिस की इस त्वरित एवं सशक्त कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


Post a Comment

0 Comments