सागर। थाना सिविल लाइन पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है
दिनांक 22.01.2026 को फरियादी द्वारा थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 18.01.2026 को शाम करीब 07:30 बजे यूटीडी के पीछे वाले गेट के पास दो अज्ञात बदमाशों द्वारा उससे शराब के लिए पैसे मांगे गए पैसे देने से मना करने परआरोपियों ने गाली गलौच करते हुए चाकू से हमला किया एवं जान से मारने की धमकी दी उक्त गंभीर घटना पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 25/26 धारा 296(बी), 115(2), 119(1), 118(1), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर के कुशल नेतृत्व सक्रियता एवं सूझबूझ के चलते पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सुनियोजित घेराबंदी की गई
गिरफ्तार दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं जिनके विरुद्ध पूर्व से ही मारपीट धमकी,अवैध हथियार एवं अन्य गंभीर अपराधों के प्रकरण दर्ज हैं क्षेत्र में इनकी आपराधिक गतिविधियों के कारण आमजन में भय का वातावरण बना हुआ था जिसे समाप्त करने में सिविल लाइन पुलिस की यह कार्रवाई अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुई है दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
0 Comments