सागर।दिनांक 18 मार्च 2026 भाजपा द्वारा पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर मंडल में 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडलों के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री, जिला एवं प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता, समान स्तरीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल रहे प्रशिक्षण शिविर का प्रारंभ वंदेमातरम् से किया गया एवं सत्र अनुसार तयशुदा कार्यक्रम अनुसार वक्ताओं ने अपने उद्बोधन दिये खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के संबंध में अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं से प्रदेश के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव के नेतृत्व में गरीब किसान महिला और युवाओं के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर उन्हें धुएं से राहत और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है, किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत सालाना आर्थिक सहायता सीधे उनके खातों में पहुंचाई जा रही है इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन और डिजिटल इंडिया अभियान के जरिए स्वच्छता और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार भी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास की नई इबारत लिख रही है प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना संचालित है जो उनकी आय बढ़ाने में सहायक है बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना चलाई जा रही है जबकि श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना सुरक्षा कवच का काम कर रही है बुजुर्गों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से निशुल्क तीर्थ यात्रा की सुविधा दी जा रही है इस सत्र की अध्यक्षता गौरीशंकर सोनी द्वारा की गई कार्यक्रम के इस सत्र की अध्यक्षता हीरा सिंह राजपूत द्वारा की गई अन्य कार्यक्रमों में कार्य विस्तार में मुख्य वक्ता के रूप में हरिराम सिंह पूर्व अध्यक्ष द्वारा अपना उद्बोधन दिया गया जिसकी अध्यक्षता नाथू सिंह द्वारा की गई कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण, संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण को लेकर है जिसमें वैचारिक प्रतिबद्धता का निर्माण करना, कार्य पद्धति एवं कार्यकर्ता व्यवहार में सिद्धता निर्माण करना पार्टी के इतिहास और विकास की जानकारी सक्षम एवं योग्य कार्यकर्ताओं का निर्माण करना कार्यकर्ताओं में समाज के प्रति संवेदनशीलता समाज के प्रति दायित्य का बोध जागृत करना राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आने वाली चुनौतियों एवं विमर्श के प्रति जागरूकता का निर्माण करना विकास कार्यों के साथ समाज को जोड़ना आधुनिक तकनीक के उपयोग अनुरूप स्वभाव का निर्माण करना आदि है अध्यक्ष रामदास द्वारा इसके साथ ही बूथ प्रबंधन मन की बात में मुख्य वक्ता प्रदेश संयोजक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अनुराग प्यासी, जिसकी अध्यक्ष भगवानदास तिवारी, आईटी सोशल मीडिया एवं एआई के साथ नमो एप्प आदि विषय पर वक्ता के रूप में बालकिशन सोनी जिला संयोजक आईटी विभाग,अध्यक्ष पन्नालाल कुर्मी,कार्य पद्धति पर वक्ता के रूप में यश अग्रवाल सत्र की अध्यक्ष साहब सिंह द्वारा की गई मंडल अध्यक्ष धरमेंद्र कुर्मी, निरंजन सिंह प्रणव कुर्मी, विष्णु नेमा, राजेश शुक्ला प्रशांत दीक्षित, क्रांति पटैल, दिलीप शर्मा ब्रजेश रैकवार, दिलीप प्रजापति, देवेंद्र सोनी, नरेंद्र आठिया, गजभान राजपूत विनोद साहू, विकास जोशी, विजय कुर्मी कविंद दुबे, गोलू बड़ोन्या,राजेश श्रीवास्तव गणेश गौरी, गोलू कबीरपंथी, सुधीर सोनी जैसीनगर मंडल प्रभारी भाजपा जिला मंत्री अर्जुन पटैला, विधि प्रकोष्ठ से राजू बड़ोन्या, डाॅ. हेमंत ने शिविर में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया शिविर में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं का पंजीयन किया गया 17 एवं 18 दो दिवसीय शिविर का समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ।
0 Comments