सागर।पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई मामला गौरझामर थाना क्षेत्र के बजरिया मोहल्ले का बताया जा रहा है जहां दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया जानकारी के अनुसार एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच लंबे समय से पुराने झगड़े एवं जमीनी विवाद पर आपसी रंजिश चली आ रही थी इसी विवाद के चलते देर रात आस पास ही रहने वाले एक पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों आबिद, मुन्ना, जाहिद, दानिश, जावेद और जब्बार ने दूसरे पक्ष के एक युवक को घेर लिया आरोप है कि पहले आरोपियों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी घटना में गंभीर रूप से झुलसे युवक को तत्काल सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई मृतक की पहचान शाहरुख खान उम्र 24 वर्ष निवासी बजरिया मुहल्ला थाना गौरझामर के रूप में हुई है,जो एक ढाबे पर काम करता था
बताया जा रहा है कि मौत से पहले युवक ने अपने साथ हुई इस घटना के बारे में जानकारी दी थी जिसका एक वीडियो भी सामने आया है मामले में पुलिस ने भी घायल युवक बयान दर्ज किए है जिसके बाद उसकी मौत हो गई पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
फिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है,वहीं इस वारदात ने सागर जिले को झकझोर कर रख दिया है।
0 Comments