पत्नी ने मायके वालों पर आरोप लगाते हुए ए एस पी से की शिकायत

सागर।मकरोनिया थाना क्षेत्र के गंभीरिया की रहने वाली पूजा पटेल ने 5 माह पूर्व अभिषेक पटेल से प्रेम विवाह किया था प्रेम विवाह से युवती के घर वाले नाराज थे दरअसल पूजा पटेल ने अपने ही मायके वालों पर पति अभिषेक पटेल का अपहरण कर मारपीट करने के आरोप लगाते हुए अधिवक्ता संघ के साथ पहुंच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिंहा से शिकायत की है जानकारी के अनुसार 23 मार्च 2026 की रात अभिषेक गंभीरिया आया था जहां फरियादी के मायके वालों में उसके पिता भाई मां और अन्य रिश्तेदार एकत्र हुए और अभिषेक का अपहरण कर घर में ही बंधक बना लिया और रॉड चेन से उसके साथ जम कर मारपीट की मारपीट के दौरान फरियादी ने अपने पति से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन मोबाइल बंद था जिसके बाद उसने अपनी अधिवक्ता बहन रजनी पटेल से संपर्क किया जिसके बाद घर पहुंची बहन और फरियादी ने अभिषेक के बारे में पूछताछ की जिसके बाद फरियादी के परिवार वालों ने बताया कि उसे बंधक बना कर रखा है क्योंकि वह लोग उसके विवाह से नाखुश थे तत्काल डायल 112 को सूचना दी गई जिसके बाद पीड़ित फरियादी ने अपने पति को थाने ले जाकर शिकायत दर्ज करानी चाही लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई अभिषेक बेहोश हालत में था जिसकी वजह से उसे इलाज के लिए बीएमसी में ले जाया गया जहां अभी उसका इलाज चल रहा है मामले में अधिवक्ता संघ ने संज्ञान लेते हुए ए एस पी कार्यालय पहुंच पीड़ित पूजा के साथ उचित कार्यवाही को लेकर ज्ञापन सौंपा और पुलिस द्वारा की गई लापरवाही और मायके वालों के इस कृत्य की शिकायत की।

Post a Comment

0 Comments