हॉकर के घर से 7 सिलेंडर हुए जप्त नायब तहसीलदार ने की कार्यवाही

सागर।देश में गैस को लेकर चल रही किल्लत के दौरान छोटे शहरों में कालाबाजारी चरम पर है मकरोनिया में एक हॉकर के घर से प्रशासन ने 7 सिलेंडर जप्त कर कार्यवाही की है जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार देवेंद्र पटेरिया को मिली शिकायत में पटवारी और पुलिस बल के साथ एक हॉकर के घर पर दबिश दी गई जिसमें संयुक्त रूप प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक 9 सिलेंडर बरामद हुए इसमें से दो सिलेंडर हॉकर्स के निकले जबकि 7 सिलेंडर को जप्त किया गया है इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार देवेंद्र पटेरिया के साथ मकरोनिया पटवारी विनोद साहू और रजाखेड़ी पटवारी सौरभ साहू भी शामिल है हालांकि देश में संकट के समय लोगों को सभी का ध्यान रखना चाहिए कोई भी व्यक्ति को सिलेंडरों की कमी न हो लेकिन ऐसी कालाबाजारी से लोग पेनिक हो रहे है और साथ ही हर कार्य का पैसा लिया जाता है।

Post a Comment

0 Comments