सागर।श्री राम नवमी महामहोत्सव के अवसर पर श्री उत्सव समिति द्वारा भव्य पालकी यात्रा एवं शोभायात्रा शुक्रवार को मुख्य मार्गो से निकाली गई 16 वर्ष से श्री उत्सव समिति द्वारा यह आयोजन कराया जा रहा है जो आज विशाल रूप ले चुका है यह आयोजन सबके राम की थीम पर श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित किया जाता है इस आयोजन में शहर के 12 समाज की अलग अलग आकर्षक झाकियां निकाली गई पालकी यात्रा एवं शोभायात्रा सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर चंपा बाग से शुरू होकर बड़ा बाजार, सराफा, कोतवाली होते हुए तीनबत्ती पहुंची जहां गंगा आरती की तर्ज पर 7 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा भगवान श्री राम की आरती की गई उसके बाद सामूहिक हनुमान चालीस का पाठ किया गया बाद में पालकी यात्रा कटरा मस्जिद होते हुए नमक मंडी से चकराघाट पहुंचे वहां से चंपा बाग मंदिर में भगवान की शयन आरती की गई अंत में पालकी यात्रा एवं शोभायात्रा का समापन हुआ इस भव्य आयोजन में शहर के सभी समाज धर्म और नागरिकों का विशेष सहयोग रहा और सैकड़ों की संख्या में भक्तगनो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
0 Comments