शुक्रवार को एक किसान के खेत में भीषण आग लगने से बड़ा नुकसान

सागर।ग्राम हफसिली (मोकलपुर) में शुक्रवार को एक किसान के खेत में भीषण आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया किसान बबलू प्रसाद दुबे के खेत में लगी आग ने करीब 2 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल को पूरी तरह जलाकर खाक कर दिया आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया ग्रामीणों और किसानों ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के कुओं में लगे मोटर पंपों के जरिए पानी डालकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया यदि समय पर प्रयास नहीं किए जाते, तो आग अन्य खेतों तक भी फैल सकती थी इस आगजनी में किसान की पूरी फसल नष्ट हो गई जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है ग्रामीणों के मुताबिक किसान बबलू प्रसाद दुबे की जीविका  इसी फसल पर निर्भर थी ऐसे में नुकसान का असर सीधे उसके परिवार पर पड़ेगा फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है आशंका जताई जा रही है कि तेज गर्मी या किसी चिंगारी के कारण आग भड़की हो सकती है।

 

 

Post a Comment

0 Comments