दुर्ग से हरिद्वार स्पेशल ट्रेन वाया दमोह सागर होकर चलेगी

सागर।दक्षिण पूर्व मध्य रेल बिलासपुर जोन दुर्ग हरिद्वार स्पेशल ट्रेन 11 फेरे चलाएगा रेल सेवा सुधार समिति अध्यक्ष रवि सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 19 अप्रैल से 29 जून 2026 तक प्रति रविवार ट्रेन नंबर 08743 दुर्ग हरिद्वार एक्स दुर्ग से सुबह 11:00 बजे रवाना होकर रायपुर बिलासपुर पेंड्रा रोड शहडोल कटनी मुड़वारा दमोह से चलकर रात्रि 9:50 बजे सागर आएगी और यहां से रवाना होकर झांसी ग्वालियर आगरा मथुरा हजरत निजामुद्दीन रुड़की होते हुए अगले दिन सोमवार दोपहर 3:40 बजे हरिद्वार पहुंचेगी वहीं वापसी में 20 अप्रैल से 30 जून तक प्रति सोमवार ट्रेन नंबर 08744 हरिद्वार दुर्ग एक्सप्रेस शाम 8:55 बजे रवाना होकर इसी रूट से चलकर अगले दिन मंगलवार दोपहर 2:05 बजे सागर पहुंचेगी और रात्रि 3:00 बजे दुर्ग पहुचेगी रवि सोनी ने कहा कि रेल मंत्रालय ने विगत 15 दिनों में उत्तर पश्चिम रेलवे की 23 दक्षिण पश्चिम रेलवे की 19 पश्चिम रेलवे की 10 जोड़ी ट्रेनों को स्पेशल से नियमित रेगुलर ट्रेन के रूप में परिचालन की अनुमति दे दी है इसी क्रम में ट्रेन नंबर 03251/52 दानापुर बेंगलुरु एक्सप्रेस एवं 04149/50 दानापुर पुणे एक्सप्रेस ट्रेनों को भी नियमित रेगुलर परिचालित करते हुए इन ट्रेनों का रेलमार्ग वाया सतना मुड़वारा दमोह पथरिया सागर कटनी मालखेड़ी भोपाल करते हुए परिचालन आरंभ करना चाहिए क्योंकि मुड़वारा मालखेड़ी रेलमार्ग पर पुणे एवं बेंगलुरु जाने कोई भी ट्रेन नहीं है वही ट्रेन नंबर 04165/66 कानपुर छतरपुर एक्सप्रेस को ललितपुर सागर होते हुए दमोह तक परिचालित करना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments