भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की बिगड़ी तबीयत चौथे दिन भी प्रशासन मौन

सागर।डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है योग शिक्षा विभाग के स्थानांतरण के विरोध में छात्र पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं हड़ताल के चौथे दिन कुछ छात्रों की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है लेकिन अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की छात्रों का कहना है कि योग शिक्षा विभाग वर्षों से महर्षि पतंजलि भवन में संचालित होता आ रहा है, लेकिन हाल ही में कुलपति द्वारा विभाग को कंप्यूटर साइंस विभाग में स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया गया है इसी निर्णय के विरोध में छात्र आंदोलन कर रहे हैं विद्यार्थियों का आरोप है कि बिना किसी ठोस कारण के विभाग को विस्थापित किया जा रहा है जिससे उनकी पढ़ाई और व्यवस्थाओं पर असर पड़ेगा छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक आदेश वापस नहीं लिया जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा वहीं चौथे दिन भी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल न किए जाने से छात्रों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments