शिवसेना ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपा

सागर।मकरोनिया में बिना निरीक्षण उद्योगों को सीटीओ व एनओसी जारी करने वाले क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों पर कार्रवाई की माँग को लेकर शिवसेना ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपा शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की मिलीभगत से रेड एवं ऑरेंज ज़ोन सहित अन्य उद्योगो को नियम विरुद्ध एनओसी लेकर चल रहे है जहाँ प्रदूषण विभाग द्वारा लगभग 135 उद्योगों को CTE व CTO प्रमाण पत्र जारी किया लेकिन अनआपत्ति प्रमाण पत्र (NOC) देते समय साइड पर अधिकारियों ने मात्र 2 उद्योगों पर निरीक्षण किया और तो वही उद्योगों से निकलने वाले धुए या गंदे पानी की लैब द्वारा कोई जांच ही नहीं की गई तो फिर निरीक्षण रिर्पोट में सब कुछ सही कैसा मना प्रदूषण व गंदा पानी रोकने वाले लगभग 237 ( ETP STP APC) यंत्र सिर्फ कागज़ों पर लगाए गए या फिर बंद पड़े हुए है विभाग द्वारा उनके बिजली बिलों की जांच नहीं की गई जबकि उक्त यंत्रों का 24 घंटे चलना अनिवार्य है प्रदूषण मापने वाले फ्लो मीटर लगे ही नहीं या बंद पड़े है तिवारी ने आरोप लगाया क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी लाखो रुपये लेकर कार्यालय में बैठकर बिना जांच पड़ताल के एनओसी जारी कर रहे है डिफाल्टर बंसल हॉस्पिटल पर कार्रवाई या जुर्माना लगने की वजह रात 12 बजे  एनओसी रिन्यू कर जाते है अधिकांश होटल स्टोन क्रेशर सर्विसिंग सेंटरों ने वर्षों से ( फ़ार्म बी) जमा नहीं किया और प्रदूषित कचरा पानी रहवासी नालियों में छोड़ा जा रहा है जिसके प्रमाण कलेक्टर संदीप जी आर को शिवसेना द्वारा ज्ञापन के साथ सौंपा गए है शिवसेना जिला मकरोनिया सहित जिले भार में सैकड़ो उद्योगों की एनओसी बैधता ख़त्म हो चुकी है तो कई के पास प्रदूषण विभाग की NOC ही नहीं है और विभाग के अधिकारी आंख बंद कर बैठे है और लाखो रुपये की वसूली कर रहे है शीघ्र ही लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो शिवसेना एनजीटी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भोपाल  मुख्यमंत्री से शिकायत के साथ क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय सागर का घेराव करेगे।

Post a Comment

0 Comments