संगोष्ठी में डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शनराष्ट्रीय

सागर। वेदिक इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च सागर में 14 मार्च 2026 को आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी A -Based Strengthening of Pharmacovigilance Systems in the Indian Healthcare System" के अंतर्गत आयोजित पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता में डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग के एम.फार्मा के छात्र अक्षय जैन ने 'कंप्यूटेशनल मॉडलिंग एंड एंटीमाइकोबीयल स्क्रीनिंग ऑफ Pyrazole डेरिवेटिव्स' विषय पर अपने शोध कार्य का पोस्टर प्रस्तुत किया यह शोध कार्य उन्होंने विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुशील काशव के मार्गदर्शन में किया है पोस्टर प्रस्तुत्ति प्रतियोगिता में अक्षय जैन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआा, जिससे विश्वविद्यालय एवं विभाग का गौरव बढ़ा है इसी प्रतियोगिता में फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग के ही एम.फार्मों छात्र अभय दुबे ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया ये यह शोध कार्य विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. तुकाराम करणवाल के मार्गदर्शन में कर रहे हैं इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश के. पाटिल ने दोनों विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की विभाग के सभी प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने भी उनके इस शानदार प्रदर्शन की सराहना की और इसे विभाग के लिए गर्व का विषय बलाया।

Post a Comment

0 Comments