न्यायमूर्ति राजकुमार चौबे का सागर में हुआ सम्मान

सागर। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजकुमार चौबे का रविवार को अपने निजी प्रवास पर सागर आगमन हुआ, सर्वप्रथम उनका सम्मान जिला अधिवक्ता संघ द्वारा सर्किट हाउस में किया गया जहां संघ अध्यक्ष एड जितेंद्र राजपूत, सचिव एड वीरेंद्र सिंह, एड अनिता राजपूत व अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे इसके बाद न्यायमूर्ति राजकुमार चौबे का एक निजी कॉलोनी में नागरिक अभिनंदन किया गया उस दौरान एड एनी गोस्वामी ने न्यायमूर्ति रामकुमार चौबे का जीवन परिचय प्रस्तुत किया वहीं न्यायमूर्ति राजकुमार चौबे ने डॉ हरिसिंह गौर के जीवन पर प्रकाश डाला और सागर में शिक्षा की अलख जगाने वाले डॉ गौर के विषय पर चर्चा की, बता दें न्यायमूर्ति राजकुमार चौबे मूलतः सागर जिले के देवरी से हैं कार्यक्रम में एड महेश नेमा न्यायमूर्ति रामकुमार चौबे के सागर विश्वविद्यालय में अध्ययन के समय की कई स्मृतियां साझा की न्यायमूर्ति ने यह भी कहा कि मैं किसी भी पद पर रहूं सागर मेरी आत्मा में है उन्होंने डॉक्टर गौर विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय पटल से जोड़े जाने की बात कही इस दौरान जिला प्रधान न्यायाधीश एम के शर्मा ने न्यायमूर्ति रामकुमार चौबे की कार्यशैली व उनके द्वारा विभिन्न पदों पर न्यायाधीशों को जो मार्गदर्शन दिया वह अनुकरणीय है
कार्यक्रम में एड अंकलेश्वर दुबे ने भी गौर साहब का स्मरण कर अपने विचार रखे अंत में आभार प्रकट करते हुए एड राजेश मिश्रा ने कहा कि न्यायमूर्ति राजकुमार चौबे आज भी सोशल साइट्स से दूर रहकर अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं कार्यक्रम में विशेष सहयोग एड रमन जारोलिया,एड संतोष अग्रवाल,एड अभिषेक तिवारी व अन्य अधिवक्ताओं का व कॉलोनी वासियों का रहा कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी के उद्घोषक साहू व शैलेंद्र सिंह ने किया।

Post a Comment

0 Comments