नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन में मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सागर।जिले में फरार आरोपियों, स्थायी वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत 14.03.2026 को थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा सघन नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया अभियान के दौरान थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा टीम गठित कर क्षेत्र के संभावित ठिकानों संदिग्ध स्थानों एवं वारंटियों के निवास तथा उठने-बैठने वाले स्थानों पर दबिश दी गई लगातार की गई सघन पतासाजी एवं घेराबंदी के परिणामस्वरूप थाना क्षेत्र के 04 गिरफ्तारी वारंटियों तथा 02 स्थायी वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया सभी आरोपियों को गिरफ्तारी का कारण बताकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए  न्यायालय सागर में पेश किया गया
कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस द्वारा क्षेत्र के कटरबाजों, गुंडा-बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की भी व्यापक स्तर पर चेकिंग की गई सार्वजनिक स्थानों पर आम नागरिकों को कटर, चाकू आदि हथियार दिखाकर डराने-धमकाने एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों को सख्त हिदायत देते हुए मौके से खदेड़ा गया तथा भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई
मोतीनगर पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति रही तथा आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई।


Post a Comment

0 Comments