भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बेटी को दी मंत्री राजपूत ने श्रद्धांजलि

सागर।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बैतूल पहुंचे इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सुरभि खंडेलवाल का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post a Comment

0 Comments