सागर।जिले के थाना बहरोल क्षेत्र में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने की घटना सामने आई, जिस पर पुलिस एवं आपात सेवाओं की त्वरित और समन्वित कार्रवाई से समय रहते काबू पा लिया गया तथा संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 09 बजे कुछ स्थानीय नागरिकों द्वारा सूचना दी गई कि बैंक के अंदर से धुआं निकल रहा है यह सूचना सबसे पहले डायल-112 राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भोपाल को प्राप्त हुई कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम सागर को अवगत कराया गया, जहां से बिना विलंब किए थाना बहरोल पुलिस, डायल-112 वाहन एवं फायर ब्रिगेड को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया सूचना मिलते ही थाना बहरोल पुलिस की टीम तुरंत बैंक पहुंची और बैंक अधिकारियों को बुलाकर मुख्य गेट का शटर खुलवाया अंदर जाकर देखा गया कि बैंक परिसर में आग धधक रही थी इस दौरान पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को अंदर पहुंचने में सहयोग किया गया और संयुक्त प्रयासों से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया समय रहतेआग बुझाए जाने से बैंक में संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया गया प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है बैंक अधिकारियों द्वारा हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक जांच की जा रही है इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बहरोल उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह लोधी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुस्तैदी और साहस का परिचय दिया
डायल-112, पुलिस कंट्रोल रूम सागर, थाना बहरोल पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की संयुक्त और त्वरित कार्रवाई के कारण बैंक में लगी आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
0 Comments