सागर। होली पर्व को देखते हुए शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष जांच अभियान शुरू कर दिया है त्योहार के समय मिठाइयों और नमकीन की बढ़ती मांग के बीच विभाग यह सुनिश्चित करना चाहता है कि बाजार में बिक रही सामग्री शुद्ध और सुरक्षित हो इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति राय ने अपनी टीम के साथ शहर की कई दुकानों और फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया मिठाई और नमकीन दुकानों से सैंपल एकत्र जांच के दौरान मावा विभिन्न प्रकार की मिठाइयां नमकीन गुजिया और चकली सहित कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए परकोटा स्थित चौरसिया नमकीन भंडार, गुजराती नमकीन हाउस और सुभाष नगर में संचालित जेके नमकीन फैक्ट्री से नमकीन के सैंपल एकत्र कर परीक्षण के लिए भेजे गए अधिकारियों ने यहां तैयार और भंडारित मिठाइयों की गुणवत्ता साफ सफाई और निर्माण प्रक्रिया की बारीकी से जांच की नई गल्ला मंडी स्थित भरत टी स्टाल के खिलाफ मिली शिकायत पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची निरीक्षण के दौरान दुकान परिसर में गंदगी पाई गई इस पर संचालक को सुधार सूचना पत्र जारी कर साफ-सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए दुकान से तैयार चाय का नमूना भी परीक्षण के लिए लिया गया है।
0 Comments