सागर।कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आपदा अफवाह की स्थिति में अवैध मुनाफाखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु थाना बांदरी पुलिस  को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ग्रंट में एक व्यक्ति द्वारा अपनी चाय-गुटखा की दुकान पर अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) का भारी मात्रा में संग्रह कर अवैध बिक्री की जा रही है सूचना पर थाना प्रभारी बांदरी सुमेर सिंह जगेत के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक विजय पटेल द्वारा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर दबिश दी गई मौके पर एक व्यक्ति की दुकान से 200-200 लीटर के दो नीले ड्रम एवं 50-50 लीटर की जरी केनों में डीजल भरा हुआ पाया गया, साथ ही माप-तौल हेतु उपकरण भी बरामद हुए पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जोधन लोधी पिता लक्ष्मण लोधी, उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम ग्रंट थाना बांदरी जिला सागर बताया तथा डीजल के संग्रह एवं विक्रय के लिए कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका जांच में कुल 564 लीटर ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) अवैध रूप से संग्रहित पाया गया, जिसे विधिवत जप्त किया गया आरोपी द्वारा डीजल की संभावित कमी की अफवाह का लाभ उठाकर कम दाम में खरीदकर अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से यह अवैध भंडारण किया जाना सामने आया
उक्त कृत्य मानव जीवन के लिए अत्यंत खतरनाक पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 287 बीएनएस एवं धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत थाना बांदरी में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई है।