सागर।कलेक्टर संदीप जी आर ने समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त विकास संसाधन समन्वयक, समस्त शाला प्रभारी, शासकीय/अशासकीय विद्यालय को निर्देशित करते हुए कहा है कि अकादमिक सत्र 2026-27 दिनांक 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो रहा है विद्यार्थियों को अगली कक्षा में दिनांक 24 से 31 मार्च 2026 के मध्य प्रवेश दिया जाना हैं एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर विद्यार्थी प्रवेश प्रणाली में समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत नामांकन किया जाए उन्होंने कहा कि उक्त कार्य की प्रतिदिवस मानिटरिंग करते हुए 31 मार्च 2026 तक अनिवार्यतः शत प्रतिशत नामांकन कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करें लक्ष्य अनुरुप प्रगति नहीं पाये जाने पर संबंधित शाला प्रभारी/बीईओ /बीआरसी का दायित्व निर्धारित करते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी अशासकीय शालाओं द्वारा लक्ष्य के अनुरुप कार्य नहीं किये जाने पर मान्यता नियम 2017 के तहत मान्यता समाप्ति हेतु कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी इस कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करें।