सागर।कलेक्टर संदीप जी आर ने जिले के किसानों से रबी फसल गेहूं एवं चना की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरतने की अपील की है उन्होंने कहा कि वर्तमान में रबी सीजन की प्रमुख फसलें अपने अंतिम चरण में हैं तथा कटाई का समय चल रहा है मौसम विभाग द्वारा अगले 3 दिन अनियमित वर्षा एवं मौसम परिवर्तन की संभावना जताई गई है कलेक्टर ने किसान भाइयों-बहनों से आग्रह किया है कि जहां फसल पक चुकी है, वहां शीघ्र कटाई प्रारंभ करें और कटाई में अनावश्यक देरी न करें कटी हुई फसल को खुले में न छोड़ें बल्कि तिरपाल या सुरक्षित स्थान पर रखकर सुखाएं एवं भंडारण करें साथ ही खेतों में खड़ी फसल की जल्द से जल्द सुरक्षित कटाई सुनिश्चित करें उन्होंने कहा कि बेमौसम वर्षा एवं ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग के अलर्ट पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई करें इन मौसमी प्रभावों से फसलों को होने वाले संभावित नुकसान से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।
0 Comments