विद्युत विभाग ने मांगा बिल तो नगर परिषद ने तीन ट्राली कचरा विद्युत विभाग के गेट पर डलवा दिया

सागर।बंडा नगर परिषद शाहगढ़ द्वारा मंगलवार सुबह विधुत मंडल के गेटों के सामने तीन ट्राली कचरा डाल दिया गया
बताया जा रहा है नगर परिषद का करीब नौ लाख 61 हजार रुपए विद्युत बिल बकाया है जिसको लेकर विद्युत विभाग द्वारा पत्राचार किया गया और स्टेट लाइट बंद की गई मंगलवार को सुबह नगर परिषद शाहगढ़ द्वारा विद्युत मंडल गेटों पर तीन ट्राली कचरा डलवा दिया गया बताया जा रहा है कि यह नगर परिषद सीएमओ विनय मिश्रा के कहने पर किया गया कचरा डालने की सूचना मिलने पर मौके पर तहसीलदार जी सी राय, कनिष्ठ अभियंता विद्युत विभाग रवि सोलंकी सहित पार्षद मौके पर पहुंचे 
कनिष्ठ अभियंता विद्युत विभाग रवि सोलंकी ने बताया कि माह फरवरी में नगर परिषद को पत्र जारी किया था जिसमें नगर परिषद की अवैध मोटरे भी चल रही थी जिसका उल्लेख था लेकिन सीएमओ ने कोई लिखित जवाब नहीं दिया नगर परिषद का नौ लाख 61 हजार का बिल बकाया था पांच माह से बिल जमा नहीं किया गया सीएमओ ने व्यक्तिगत द्वेष के कारण ये कचरा डलवाया गया है।


Post a Comment

0 Comments