सागर।डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय की होनहार छात्रा सारा पांडे का चयन राष्ट्रीय कैडेट कोर के प्रतिष्ठित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2026 के लिए रूस प्रतिनिधिमंडल में हुआ यह कार्यक्रम 30 मई 2026 से 7 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा सारा ने मीडिया को जानकारी दी इस आयोजन में भारत के चुनिंदा कैडेट्स देश का प्रतिनिधित्व करेंगे सारा पांडे पहले गणतंत्र दिवस शिविर में भी भाग ले चुकी है इस शिविर में MP & CG क्षेत्र से केवल एक ही छात्रा का चयन हुआ था सारा बताती हैं कि उन्हें NCC में जाने की प्रेरणा अपनी मां से मिली उनकी मां भी NCC से जुड़ी रही हैं और उन्हें देखकर ही सारा के मन में देश सेवा का जज़्बा जागा सारा अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं और उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ NCC को भी पूरा समय और समर्पण दिया छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली सारा पांडे डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में लो की पढ़ाई कर रही है इसके साथ ही वह ncc के लिए भी सक्रियता से समय देती है विश्वविद्यालय प्रशासन, NCC इकाई और प्राध्यापकगणों ने सारा पांडे की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि सारा ने न केवल संस्थान का नाम रोशन किया है बल्कि आने वाले विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणास्रोत भी बनी हैं।
0 Comments