रेल्वे माल गोदाम हम्माल यूनियन रेल्वे स्टेश मास्टर RPF GRP को ज्ञापन सौंपा

सागर।रेल्वे माल गोदाम हम्माल यूनियन लिधोरा खुर्द रेल्वे स्टेशन सागर जींस लोड अनलोडकर्ता ने मंगलवार को रेल्वे के आर पी एफ,जीआरपी और स्टेशन मास्टर से अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है जानकारी के अनुसार हम्माल संघ की मांग है कि वह पिछले 40 वर्षों से सेवाएं दे रहे है और हर साल 30 पैसे एक बैग पर सालाना रेट बढ़ाए जाते है लेकिन गोदाम दूर हो जाने की वजह से हम्मालो ने 1 अप्रैल से बढ़ाए जाने वाले रेट को बढ़ाने की मांग रखी लेकिन ठेकेदार अमित यादव, शैलेन्द्र जैन और विनीत जैन द्वारा रेट बढ़ाने से मना कर दिया जिसकी वजह से महंगाई के समय में हम्माल भाइयों को समस्या बढ़ गई है इसके अलावा संघ के सदस्य ने बताया कि रेल्वे के ठेकदार द्वारा मजदूरों पर झूठे फर्जी आरोप लगाने सामूहिक आर्थिक शोषण करने और धमकियां दी जाती है साथ ही हम्मालो द्वारा मज़दूरी बढ़ाने की मांग करने पर उन्हें काम से निकाल देने का हवाला देकर अन्य मजदूरों से कार्य कराने की भी धमकी दी जाती है इसी समस्या को लेकर हम्माल संघ ने रेल्वे के जिम्मेदारों को ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांग रख न्याय की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments