सागर। शहर में 12वीं की छात्रा पर कटर से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई घटना मकरोनिया थाना क्षेत्र के रजाखेड़ी के पास रेलवे लाइन की है जहां आरोपी नीलेश पटेल का शव संदिग्ध हालत में मिला पुलिस शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या का मामला मान रही है हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है जानकारी के अनुसार नीलेश पटेल वही युवक है जिसने कुछ दिन पहले मकरोनिया क्षेत्र में पेपर देकर लौट रही 12वीं की छात्रा पर रेडियम कटर से हमला कर दिया था इस हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसके शरीर पर 100 से ज्यादा टांके आए थे घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी पुलिस की कई टीमें आरोपी की लगातार तलाश कर रही थीं इसी बीच रविवार सुबह मकरोनिया थाना क्षेत्र के रजाखेड़ी के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने की सूचना मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान नीलेश पटेल के रूप में की मृतक के परिजनों का कहना है कि नीलेश और छात्रा के बीच करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग था लेकिन हाल ही में लड़की की शादी कहीं और तय हो गई थी इसी बात से नाराज होकर उसने छात्रा पर हमला किया था फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
0 Comments