नारी उत्सव 2026 का भव्य आयोजन

सागर। डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा 12 मार्च 2026 को अभिमंच सभागार में नारी उत्सव 2026 का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण तथा समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना था इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य के संबंध में कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मेघा दास ने जानकारी देते हुए बताया कि नारी उत्सव का उद्देश्य महिलाओं की क्षमता प्रतिभा और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करना तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएँ समाज की शक्ति और प्रेरणा का स्रोत हैं तथा शिक्षा और आत्मविश्वास के माध्यम से वे हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अनुश्री जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएँ परिवार के साथ-साथ समाज और राष्ट्र निर्माण की भी महत्वपूर्ण आधारशिला हैं उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया
कार्यक्रम में प्रो.श्रीमती अर्चना पांडेय श्रीमती रितु सिंह परिहार, डॉ.ले.कर्नल सुखमनी ढिल्लों, डॉ.शरद सिंह तथा प्रो. अनिल कुमार जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए अंत में डॉ.अपर्णा श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया कार्यक्रम के पश्चात फूड फेयर, फैशन शो तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम ने महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments