कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई,20 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जप्त

सागर 12 मार्च 2026 कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार एलपीजी गैस की सप्लाई आपूर्ति निरंतर बनी रहे इसके लिए कालाबाजारी करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे इसी परिपेक्ष में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा चितौरा हाईवे पर एलपीजी सिलेंडर के अवैध भंडारण एवं दुरुपयोग पर कार्यवाही की गई इस कार्यवाही में 20 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जप्त किए गए कार्रवाई में तहसीलदार  राहुल गौड कनिष्ठ जिला आपूर्ति नियंत्रक  निशांत पांडे सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments