सागर। थाना गौरझामर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे एक आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब एवं वाहन जब्त किया है थाना गौरझामर पुलिस को 08/03/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सरखेड़ा रोड एमपी नगर कॉलोनी के पास एक वाहन से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर फोर व्हीलर वाहन क्रमांक MP04YL9463 को रोककर जांच की वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सुनील पिता बद्री प्रसाद लोधी उम्र 32 वर्ष, निवासी बीजासेन मोहल्ला गौरझामर जिला सागर बताया वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 12 पेटी लाल देशी मसाला मदिरा बरामद हुई, जिनमें प्रत्येक पेटी में 180 एमएल की शराब भरी हुई थी कुल मिलाकर 108 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60,000 रुपये आंकी गई
पुलिस द्वारा आरोपी से शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध लाइसेंस की मांग की गई, परंतु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका इस पर थाना गौरझामर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 पेटी अवैध शराब एवं वाहन क्रमांक MP04YL9463 जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया है।
0 Comments