सागर।शासकीय कन्या महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा छात्राओं को खाद्य प्रशंसकरण का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके प्रथम दिवस डाॅ. अनामिका दुबे रिसर्च एसोसिएट डॉ हरिसिंह गौर वि वि ने खाद्य प्रसंरकरण के अन्तर्गत टोमेटो कैचअप निर्माण एवं उद्यम विषय पर छात्राओं को विस्तृत जानकारी देते हुए कहा यह उत्पाद प्रत्येक घर में उपयोग किया जाने वाला उत्पाद है अतः इसका निर्माण कर घरेलू व्यवसाय एवं लघु उद्योग स्तर पर व्यवसाय किया जा सकता है बड़े पैमाने पर बनाये जाने वाले केचअप में शुद्धता की मात्रा बहुत कम होती है इसलिए यदि आप छोटे स्तर पर शुद्ध उत्पाद बनाते है तो सफलता की संभावना ज्यादा हो सकती है क्योंकि आज कल लोग शुद्ध उत्पाद पसंद करते है यदि कुटीर उद्योग पर छात्राऐं इसमें काम करने का विचार बनाती है तो सरकारी अनुदान एवं सहायता भी प्राप्त होती है यदि घर में प्रयोग के लिए कैचअप बनाते है तो बिना प्रिजरवेटिव के भी तीन माह तक सुरक्षित रखा जा सकता है छात्राओं के प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासा शांत की कार्यक्रम में डाॅ. अंकित सूर्यवंशी नरयावली महाविद्यालय,डाॅ.खुदेजा परबीन शास महा पथरिया,डाॅ.दुर्गेश नंदनी,डाॅ.मनीषा मिश्रा कविता बागरी उपस्थि थे द्वितीय दिवस राजेश मिश्रा द्वारा नीबू,आम एवं बेर के स्वेकेश एवं कार्नीवाल बनाने की विधि और उसे संधारित करने के तरीके पर विस्तार से चर्चा की तथा इसे व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया उन्होने कहा यह पेय पदार्थ गर्मियों में शीतलता प्रदान करने तथा गर्मी की तीव्रता में शरीर की रक्षा करते है बीमारियों से शरीर की रक्षा करते है अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. बिन्दु श्रीवास्तव ने कहा यह प्रशिक्षण से परिपूर्ण व्याख्यान आपकी आत्म निर्भरता का मार्ग बनाएगा महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आनंद तिवारी ने कहा महाविद्यालय इस दिशा में लगातार कार्य कर रहा है, कि बच्चों को पठन-पाठन के साथ ऐसी व्यवहारिक शिक्षा प्रदान करे जिसमें वे अपनी राह खुद निर्धारित कर सकें डाॅ. अंजना चतुर्वेदी ने संचालन करते हुए कहा यह व्याख्यान आपको अपने दैनिक जीवन में शुद्ध खान-पान की शिक्षा के साथ शीतल पदार्थ निर्माण करने का कौशल विकास करेगा कार्यक्रम में डाॅ.दुर्गेश नंदनी मनीषा मिश्रा, कविता बागरी उपस्थि थी।
0 Comments