निर्वाचन की भांति परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए

सागर।परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को सहानुभूति पूर्वक तनाव मुक्त वातावरण दें निर्वाचन की भांति माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए परीक्षा केंद्र पर मीडिया पूर्णत प्रतिबंधित रहेगी एवं सोशल मीडिया पर चलने वाली भ्रामक खबरों से सभी परीक्षार्थी बचे, परीक्षा में संलग्न अधिकारी कर्मचारी निष्पक्ष, निर्भीक, जवाबदेही से परीक्षा कराए सुरक्षा का कार्य जिला एवं पुलिस प्रशासन करेगा माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देशों का अक्षरशः पालन करें उक्त निर्देश जिला पंचायत सीईओ विवेक के वी ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के संबंध में आयोजित केंद्र अध्यक्ष सहायक केंद्र अध्यक्ष की समीक्षा बैठक में दिए इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, समन्वय संस्था के प्राचार्य सुधीर तिवारी,अभय श्रीवास्तव विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती निगम सहित समस्त केंद्र अध्यक्ष एवं अन्य परीक्षा में संलग्न अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक केवी ने स्पष्ट रूप से समस्त केंद्र अध्यक्ष एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष सहित परीक्षा में संलग्न अधिकारी कर्मचारियों को कहा कि आप परीक्षा को पूरी पारदर्शिता ईमानदारी समय बाध्यता के साथ संपन्न कराएं किसी भी प्रकार का तनाव न ले आपकी परेशानी को दूर करने का कार्य जिला एवं पुलिस प्रशासन करेगा आपको केवल परीक्षा को संपन्न करना है उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों को इस प्रकार का वातावरण निर्मित करें जिससे कि वह तनाव मुक्त होकर परीक्षा दे सके।

Post a Comment

0 Comments