कंट्रोल रूम टीम ने दिलाई बड़ी राहत मुरझाए चेहरे पर खुशी लौटाई

सागर। पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा तत्परता एवं तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट परिचय देते हुए एक फरियादी का नगद ₹60,000 से भरा बैग कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लौटाया गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र जैन निवासी सुभाष वार्ड गढ़ाकोटा अपने बच्चों की परीक्षा दिलाने हेतु सागर आए थे बच्चे को स्कूल में छोड़ने के पश्चात वे निजी कार्य से कटरा गए कार्य पूर्ण कर वे कटरा से ऑटो द्वारा होटल के सामने उतरे, किंतु जल्दबाजी में अपना बैग ऑटो में ही भूल गए बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ ₹60,000 नगद राशि रखी हुई थी जो उन्हें किसी अन्य व्यक्ति को देना थी बैग गुम होने से वे अत्यंत चिंतित एवं व्याकुल हो गए काफी तलाश के बाद ऑटो का पता नहीं चलने पर वे पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे और उप निरीक्षक आरकेएस चौहान को पूरी घटना से अवगत कराया स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उप निरीक्षक आरकेएस चौहान द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लोकेश कुमार सिंहा को अवगत कराया गया तथा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ऑटो की पहचान हेतु टीम सक्रिय की गई महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक द्वारा कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच करते हुए संभावित ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर चिन्हित किया गया तत्पश्चात वाहन पंजीयन विवरण से ऑटो चालक का मोबाइल नंबर एवं पता प्राप्त कर पुलिस टीम को रवाना किया गया ऑटो चालक को कंट्रोल रूम बुलाकर बैग की तलाशी ली गई जिसमें पूरा सामान एवं ₹60,000 नगद सुरक्षित प्राप्त हुए
पुलिस द्वारा सत्यापन उपरांत सम्पूर्ण राशि एवं सामग्री फरियादी को सौंप दी गई अपनी मेहनत की कमाई एवं जिम्मेदारी की राशि सुरक्षित वापस मिलने पर फरियादी ने भावुक होकर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments