नाबालिग बालक के साथ लैंगिक शोषण की घटना एसपी से की शिकायत

सागर।थाना राहतगढ़ क्षेत्र के जलंधर से एक बेहद ही चौका देने वाला मामला सामने आया है जहां एक नाबालिग बालक के साथ लैंगिग शोषण की घटना को अंजाम दिया है परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच न्याय की गुहार लगाई गई जानकारी के अनुसार जलंधर से आए तुलाराम पटेल ने गांव का ही रहने वाला देशराज यादव पर अपने 8 वर्षीय नाबालिग बेटे के साथ लैंगिग शोषण करने का आरोप लगाया है शिकायती आवेदन में बताया गया है कि देशराज यादव ने फरियादी के बेटे के साथ अश्लील हरकत कर उसके साथ गलत काम किया है जानकारी के अनुसार घटना 29 जनवरी 2026 की है जब बच्चे के माता पिता किसी काम से बाहर थे तभी देश राज यादव द्वारा यह कृत्य किया गया वहीं गांव के रसूख होने के कारण तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दे पाए जिसके बाद हिम्मत कर 11 फरवरी 2026 को डायल 112 को मौके पर बुलाया बाद में 12 फरवरी 2026 को जरुआखेड़ा थाने में बुला कर घंटों बैठा के रखा उसके बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया फिलहाल इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही कराने पुलिस अधीक्षक के दरबार पहुंच न्याय की गुहार लगाई है।

Post a Comment

0 Comments