सागर। डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में उन्नत अनुसंधान केंद्र सी.ए.आर.के द्वारा स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप एस.ई.एम.तकनीक पर एक दिवसीय हैंड्स ऑन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया इस प्रशिक्षण में 41 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया
सी.ए.आर. की मुख्य समन्वयक, प्रो.श्वेता यादव की पहल पर सी.ए.आर. में उपलब्ध विभिन्न परिष्कृत उपकरणों पर कार्यशालाओं का आयोजन निरंतर किया जा रहा है डॉ. विवेक कुमार पांडे प्रभारी सी.ए.आर.ने केंद्र के संक्षिप्त परिचय के साथ सत्र की शुरुआत की और ऐसे कार्यक्रमों के महत्व के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी व्याख्यान सत्र में मुख्य वक्ता डॉ.अर्जुन अदित रहे डॉ. अर्जुन के द्वारा फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी फार्मास्युटिकल साइंस, फॉरेंसिक साइंस मेडिकल साइंस, बायाटेक्नोलॉजी जियोलॉजी, मटेरियल साइंस आदि विषयों में रिसर्च के लिए एस.ई.एम. तकनीक की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई डॉ.अर्जुन ने प्रतिभागियों को एस.ई.एम.तकनीक के सामान्य परिचय और सिद्धांत की जानकारी दी उनके द्वारा सैम्पल तैयार करने के बारे में बहुत ही बुनियादी से लेकर उन्नत स्तर तक जानकारी भी दी गई हैंड्स ऑन सत्र एस.ई.एम. उपकरण के हार्डवेयर भाग और इसके सहायक उपकरणों के संक्षिप्त परिचय के साथ शुरू हुआ जिसमें विभिन्न पृष्ठभूमि से सैम्पल तैयार करने के बारे में बहुत ही बुनियादी से लेकर उन्नत स्तर तक जानकारी दी गई सैम्पल तैयार करने के लिए प्रतिभागियों को 03 समूहों में विभाजित किया गया प्रत्येक समूह ने सैम्पल तैयार किया और अपने सैम्पल का विश्लेषण किया प्रतिभागियों की रुचि के क्षेत्र से संबंधित प्रश्नों पर विचार किया गया एवं उनका उत्तर दिया गया
एस.ई.एम. तकनीक पर संपूर्ण हैंड्स ऑन सत्र सी.ए.आर. तकनीकी टीम के डॉ. विवेक कुमार पांडे, शिवप्रकाश सोलंकी सौरभ साह, आशीष चढ़ार, अरविन्द चडार और श्री चंद्रप्रकाश सैनी की तकनीकी देखरेख में आयोजित किया गया।
0 Comments